Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 12 जुलाई से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संभालेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 11/07/2026 12:30:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 11/07/2026 12:30:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ सरकार ने जिला पंचायतों के संचालन को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ सरकार ने जिला पंचायतों के संचालन को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सामान्य पंचायत निर्वाचन-2021 के बाद गठित जिला पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त होने के बाद 12 जुलाई 2026 से प्रदेश के सभी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी-अपनी जिला पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह व्यवस्था नई जिला पंचायतों के गठन तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि, जो पहले हो, तक लागू रहेगी। पंचायती राज अनुभाग-2 द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, जिला पंचायतों में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों/जिला मजिस्ट्रेटों को संबंधित निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रूप में नामित करने के लिए अधिकृत किया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासक के रूप में नियुक्त पूर्व अध्यक्ष केवल सामान्य एवं रूटीन प्रशासनिक कार्यों का ही निर्वहन करेंगे। उन्हें किसी भी प्रकार के नीतिगत या महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में नीतिगत निर्णय आवश्यक होगा, तो संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा और शासन की अनुमति के बाद ही उस पर निर्णय लिया जाएगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा 20(3-क) के तहत लिया गया है। इस प्रावधान के अनुसार, यदि अपरिहार्य परिस्थितियों या लोकहित में समय रहते जिला पंचायत का चुनाव कराना संभव न हो, तो राज्य सरकार प्रशासनिक समिति या प्रशासक नियुक्त कर सकती है। सरकार के इस निर्णय से जिला पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और नई निर्वाचित जिला पंचायतों के गठन तक विकास एवं दैनिक कार्य बिना किसी बाधा के चलते रहेंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई

छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार  

उत्तर प्रदेश: एएसपी का महुली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद

उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या


Featured News