Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ANTF और जमानियाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 11:27:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 11:27:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) गाजीपुर और थाना जमानियाँ की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) गाजीपुर और थाना जमानियाँ की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बिहार के दो शातिर तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है। नशीला पदार्थ लगभग 520 ग्राम नाजायज हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 40 हजार रुपये)। वाहनः तस्करी में प्रयुक्त 02 अददमोटरसाइकिल। अन्यः 02 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन। दिनांक 28.04.2026 को ANTF प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह और थाना जमानियाँ के उप निरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पतारसी और सुरागरसी (चेकिंग) कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने देवरिया चौकी के पास ग्राम खिजिरपुर/मथारे चट्टी स्थित सरफुद्दीन के मकान से करीब 100 मीटर पहले घेराबंदी की। मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अविनाश कुमार पुत्र अशोक कुमार (निवासीः कुदरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार)। राजू कुमार रावत पुत्र स्व. गंगा रावत (निवासीः रामगढ़, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार)। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जमानियाँ में मु.अ.सं. 115/2026 धारा 8/21/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे यह नशीला पदार्थ बिहार के मोहनिया से लेकर आते थे। वे इसे गाजीपुर और आस-पास के जनपदों में छोटे-छोटे हिस्सों में घूम-घूम कर बेचते थे। तस्करी से होने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते थे। सराहनीय कार्य करने वाली टीम इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही। निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह (प्रभारी, ANTF गाजीपुर) एवं उनकी टीम। उप-निरीक्षक राजकुमार यादव (थाना जमानियाँ) एवं हमराह पुलिस बल उपस्थित रहे गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक का आदेश चल रहा है कि कोई भी अपराधी व माफिया अपराध कर कर बचकर कहीं भागने न पाए।