-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बेलसर में दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेलसर में दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अमदही के शाखा प्रबंधक देवव्रत गुप्त ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। यह न केवल व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, बल्कि विषम परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल अंकों के पीछे न भागें, बल्कि ज्ञान को आत्मसात करें, क्योंकि मेहनत से अर्जित की गई शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक मंगुरा के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण अंचल के बच्चों ने सीमित संसाधनों में जो मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है। ऐसे सम्मान समारोहों से मेधावियों के अंदर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ता है और दूसरे बच्चों को भी इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मंगुरा चौकी प्रभारी अभिलेख तिवारी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अनुशासन और सही शिक्षा ही युवाओं को सही रास्ते पर ले जाती है। आज के डिजिटल युग में छात्र अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर देश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन मेधावियों को मिला सम्मान, हाईस्कूल टॉपर: अनीता शुक्ला , सोनी गुप्ता , अंकु शुक्ला , गुड़िया शुक्ला, प्रिंस तिवारी और प्रियांशु मिश्रा। इंटरमीडिएट टॉपर: अंशी शुक्ला शिवम गुप्ता , सौरभ शुक्ला , आस्था उपाध्याय और अनुभव। प्रधानाचार्य प्रतिभा तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश कुमार शुक्ल ने किया। रमेश पांडेय, एमपी मिश्र, शिव शंकर नाथ मिश्र, सुनील, राकेश, आदर्श, विशाल, अजय, ललिता, रेनू, लक्ष्मी, सुनीता सहित अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
