Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/09/2026 04:56:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/09/2026 04:56:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोदय के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोदय के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा किए गए प्रमुख कार्य 
जनसंवाद एवं ग्राम चौपाल गांवों, कस्बों एवं विद्यालयों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं से सीधा संवाद। कानूनी जागरूकता - दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध एवं महिला अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी।साइबर सुरक्षा - साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी नई ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।बाल सुरक्षा - बालिकाओं को गुड टच - बैड टच की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सहायता एवं परामर्श मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया गया और महिलाओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया गया।अन्य जागरूकता - नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112, 1098 (चाइल्ड लाइन), 181, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए बलरामपुर पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।