Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नजीबाबाद पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया, छह आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 10/11/2026 10:15:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/11/2026 10:15:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के थाना नजीबाबाद पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के थाना नजीबाबाद पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में घटना में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 516/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना नजीबाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोनू सहित कुछ लोग उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया और घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुखराम पुत्र गेंदाराम, शिवम पुत्र मुखराम और पूनम पत्नी शिवम निवासी मोहल्ला सुभाषनगर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। इसके अलावा ज्योति पुत्री राजू निवासी पुरानी चुंगी, थाना कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उत्तराखंड), कविता पत्नी रजनीश निवासी ग्राम जकवाला, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर तथा सोनू पुत्र अजय कुमार निवासी महमूदपुर, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल विजय पाल, कांस्टेबल रूपेन्द्र, उपेंद्र कुमार, गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहीं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News