-
☰
उत्तर प्रदेश: नरेंद्र मोदी ने 8931 दिन का कार्यकाल पूरा कर सरकार प्रमुख के रूप में सबसे लंबा रिकॉर्ड बनाया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 22 मार्च 2026 रविवार को मोदी कुल मिलाकर 8931 दिन तक अलग-अलग सरकारों के प्रमुख रह चुके हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 22 मार्च 2026 रविवार को मोदी कुल मिलाकर 8931 दिन तक अलग-अलग सरकारों के प्रमुख रह चुके हैं। यानी वह अब भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन चुके हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो कि 8930 दिन तक सिक्किम में सरकार के प्रमुख रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह पूरी उपलब्धि सिर्फ किसी एक सरकार का नेतृत्व करते हुए नहीं आई है. बल्कि उनकी इस उपलब्धि में 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड और अब लगातार 12 साल तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शामिल है। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर गुजरात के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाया और उनके शासन का तरीका देशभर में गुजरात मॉडल के रूप में लोकप्रिय हुआ। 26 में 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 3 दशकों में पहली बार पूर्ण बहुमत (282 सीटें) हासिल किया। 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत की। 2024 में 240 सीटों के साथ एनडीए गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी। जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीन कार्यकाल के लिए नियुक्त होने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने पिछले साल इंदिरा गांधी (4077 दिन )को लगातार प्रधानमंत्री रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सितंबर 2025 मे अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान वह लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। साथ ही वह पहले गैर- कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8931 दिन पूरे कर उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह भारत मे किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यकाल को जोड़कर आई है।