-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर देशभक्ति कार्यक्रमन हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज, गोंडा।कन्हैया लाल इंटर कॉलेज की एनसीसी कंपनी द्वारा भारतीय सेना के सफल “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज, गोंडा।कन्हैया लाल इंटर कॉलेज की एनसीसी कंपनी द्वारा भारतीय सेना के सफल “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मेजर राजाराम ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर की टीम ने सलामी दी। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने व्याख्यान, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्ररक्षा का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मेजर राजाराम ने कहा कि भारतीय नारी का सिंदूर केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और आत्मगौरव का प्रतीक है। “ऑपरेशन सिंदूर” ने साबित किया कि देश अपनी मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कर्नल सोफिया एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साहस और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण के साथ अपने सम्मान की रक्षा में भी सक्षम हैं।प्रतियोगिता में सकीना, अभयराज गोस्वामी और अंशु गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में पहलगाम के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट प्रभारी अमित श्रीवास्तव, डॉ. राजधारी सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, त्रियुगीनारायण द्विवेदी, रिंकू मणि गौतम, शिव कुमार पाठक समेत सभी शिक्षकों का योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: तस्करों की मदद से बना करोड़पति हेड कांस्टेबल, संपत्ति की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड: मेला अस्पताल हरिद्वार में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: उच्च शिक्षा विस्तार के बीच उर्दू की अनदेखी पर हुआ विवाद
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के निर्देश पर खनिज माफियाओं पर पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
