-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा को लेकर ग्रेटर नोएडा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 25.05.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार एवं ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 25.05.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार एवं ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करने तथा आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं।
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
