-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में नेशनल हाईवे पर पोषाहार से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से हुआ हादसा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नेशनल हाईवे पर पोषाहार से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से मची अफरा-तफरी मीरगंज में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर पोषाहार से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नेशनल हाईवे पर पोषाहार से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से मची अफरा-तफरी मीरगंज में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर पोषाहार से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा थाना मीरगंज क्षेत्र के सिधौली चौराहे के पास हुआ। वाहन पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक समेत कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पिकअप बरेली से मीरगंज की ओर जा रही थी। इसमें स्कूलों में वितरण के लिए पोषाहार लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि सिधौली चौराहे के पास अचानक पिकअप का पिछला टायर फट गया। टायर फटने से चालक रोहित वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई।
