Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सूरजपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो घायल और चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 04:13:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 04:13:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस द्वारा चलाए गए कॉम्बिंग अभियान के दौरान दो अन्य अभियुक्तों को भी धर दबोचा गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


घटना के बाद इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें फ्रिज, एलईडी टीवी, बैटरी/इनवर्टर सहित अन्य घरेलू उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, दो मोटरसाइकिल और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।