Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन की मची धूम, छात्राओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बांधी राखी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 27/08/2026 04:43:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 27/08/2026 04:43:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को बस्ती कलेक्ट्रेट परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक समरसता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को बस्ती कलेक्ट्रेट परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक समरसता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य राजस्व अधिकारी ने छात्राओं से आत्मीयता के साथ राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है।

इस अवसर पर अनुकृति सिंह, अन्विति सिंह, शांभवी, आराध्या मिश्रा, मानवी मिश्रा, अर्पिता पांडेय, उन्नति सिंह, हिमांशी और तान्या कसौधन ने मुख्य राजस्व अधिकारी को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका नेहा पांडेय भी मौजूद रहीं। कलेक्ट्रेट में आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम के जरिए बेटियों की शिक्षा, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संदेश भी दिया गया।