Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ओवरलोडिंग व अवैध खनन वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 05:22:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 05:22:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई  समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है जिसे रोकने के लिए  ओवरलोडिंग वाहनों, अवैध खनन में प्रयुक्त गाड़ियों तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई  समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है जिसे रोकने के लिए  ओवरलोडिंग वाहनों, अवैध खनन में प्रयुक्त गाड़ियों तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए।  कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। बरेली के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद की खराब सड़कों की अति शीघ्र मरम्मत कराई जाए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर आवश्यकता होने के बावजूद स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए, जिससे विशेष रूप से युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी टोल प्लाजा पर एंबुलेंस के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं, ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। समीक्षा बैठक में उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक यातायात मो अकमल खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।