-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने 2 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह थी कि स्कूलों के बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा था जांच में मालूम हुआ विद्यालय में फरवरी माह से दूध का वितरण नहीं हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने 2 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह थी कि स्कूलों के बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा था जांच में मालूम हुआ विद्यालय में फरवरी माह से दूध का वितरण नहीं हुआ। बच्चों ने दूध न दिए जाने की बात बताई तो एसडीएम निधि भड़क गईं विद्यालयों में शिक्षक तो मिले मगर बच्चों की संख्या काफी कम थी आपको बता दे कम्पोजिट विद्यालय करमपुर में जगह-जगह अत्यधिक मात्रा में गंदगी व्याप्त है। शौचालयो का निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि शौचालयों में कॉच की बोतले रखी पाई गई पानी की कोई व्यवस्था नही पाई गई बच्चों के शौच हेतु कम्बोट भी टूटा हुआ है। शौचालयों में जानबरो का गोबर भी पाया गया विद्यालय रसोई के निरीक्षण में विदित हुआ कि साफ सफाई की कोई व्यवस्था नही है बच्चों को दिया जाने बाला खाना अत्यन्त गंदगी में तैयार किया जाता है। जिससे बच्चों में संक्रमण होने की सम्भावना से कोई इन्कार नही किया जा सकता है जिसकी गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। बच्चों को मिड डे मील में दूध फ़रवरी से नही दिया गया। जिसका कारण पूछने पर किसी के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया कक्षा 5 व कक्षा 8 के बच्चों से शिक्षण स्तर की जानकारी हेतु कक्षा स्तर से निम्नस्तर के प्रश्न पूछे गये जिनका उत्तर भी बच्चों के द्वारा नही दिया कम्पोजिट विद्यालय गोरालोकनाथपुर के निरीक्षण में कक्षा 1 में कुल 21 बच्चे है जिनमें 04 को अक्षरो का ज्ञान होना पाया कक्षा 2 व कक्षा 3 कुल 25 बच्चे है जिनमें 09 बच्चों को जोड़ नही आता है कक्षा 05 में 09 बच्चे है जिनमें 05 बच्चे हिन्दी पढ़ पाते है व 04 बच्चे हिन्दी नही पढ़ पाते है।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
