-
☰
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने भगवा सप्ताह का किया शुभारंभ, नववर्ष पर निकलेगी रैलियां व महाआरती का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष पर शिवसेना ने भगवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा जी द्वारा शंखनाद करके जय भवानी, जय शिवाजी, भारत माता की जय,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष पर शिवसेना ने भगवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा जी द्वारा शंखनाद करके जय भवानी, जय शिवाजी, भारत माता की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय का घोष करते हुए शिवसेना पदाधिकारी को भगवा तिलक लगाकर व कलवा बांधकर मनाया गया। महानगर में छत्रपति शिवाजी चौक से कार्यक्रम शुरू किया गया शिवसेना जिला प्रमुख ने समस्त पदाधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र में तिलक लगाने और भगवा रैलियां निकालने व व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर भगवा झंडा लगाने का कार्यक्रम करने को कहा। शिवसेना ने इस भगवा सप्ताह में महाआरती और व्रत परायण कार्यक्रम करने की योजना बताई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, जीतू सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, सुरेश सैनी, हर्षित सिंह, राहुल, मयंक सैनी, आकाश, विशाल सैनी आदि ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की पूजा, नवदुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तर प्रदेश: नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा समेत 5 नमूने जांच के लिए भेजे
उत्तर प्रदेश: एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती: नोएडा में जांच अभियान, एजेंसियों पर सब कुछ सामान्य
गुजरात: ढीमा चार रास्ता पर बस में भीषण आग, बिना परमिट बसों पर कार्रवाई की मांग तेज
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से महिला के परिवार को 2 लाख का क्लेम मिला