Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिवसेना का नवरात्र कार्यक्रम, सामूहिक व्रत व महाआरती की गई आयोजित
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , Date: 25/03/2026 04:02:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sunil Kapoor ,
  • Date:
  • 25/03/2026 04:02:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शिव सेना ने हर वर्ष के जैसे इस वर्ष भी छठे नवरात्र के दिन सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का कार्यक्रम करा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिव सेना ने हर वर्ष के जैसे इस वर्ष भी छठे नवरात्र के दिन सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का कार्यक्रम करा। कार्यक्रम सायं 7:30 बजे से गणेश वंदना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र से शुरू हुआ, समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का अभिनंदन शिव सैनिकों ने कलावा बांधकर और तिलक लगाकर किया। दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवकों और अलग-अलग संगठनों के नेताओं  ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने हिंदुओं और समाज की स्थिति पर अपने विचार भी रखे। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मौजूद सभी शिवसैनिकों और  अतिथियों को हिंदुत्व सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उनका धन्यवाद किया। जिला प्रमुख ने बताया कि आगे भी शिवसैनिक हिंदू समाज में से अमीर,गरीब व जातिवाद का भेद मिटाने के लिए अग्रसर होकर काम करेंगे।

 

वक्ताओं के संबोधन बाद पंडित श्री भीमदत्त शर्मा जी द्वारा शंखनाद कर महाआरती की गई और माता को महाभोग लगाया गया, जिसके बाद सभी  ने अपने छठे नवरात्र व्रत को सामूहिक रूप से विश्राम देते हुए व्रत भोज किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए एस•पी• सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर विधायक रितेश गुप्ता जी, समाजवादी जिला अध्यक्ष जयवीर जी, टीटू चड्ढा जी, एड• आनंद मोहन गुप्ता, डॉ पुष्पेंद्र, डॉ मुकेश,डॉ मनोज, डॉ जे•पी• टंडन, आरएसडी विनोद जी, ज्ञानेंद्र गांधी जी, संदीप जैन जी नरेंद्र सिक्का जी आदि विभूतियां भी मौजूद रही। शिवसेना के विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे ,राजीव राठौर,अरुण ठाकुर,राजपाल, बंटी मलिक,आकाश,मयंक, सरदार इंद्रजीत सिंह,जितेंद्र पासी,विक्की कश्यप,प्रदीप ठाकुर,जीतू,पंकज पाल,विशाल सैनी,राहुल,सुरेश सैनी,जुगनू सोनकर, दीपक,उमेश ठाकुर, पवन रूहेला,महेश,अशोक सैनी,योगेश आनंद,चंचल, नितेश,अमरपाल आदि के साथ सैकड़ो शिव सैनिक मौजूद रहे।