Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: लखनऊ जाने वाली छह गुमशुदा लड़कियां बस्ती से सुरक्षित की गई बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 05:34:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 05:34:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना कसया पर सूचना प्राप्त हुई कि छह लड़कियां अपने घर से बिना किसी को सूचित किए निकल गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना कसया पर सूचना प्राप्त हुई कि छह लड़कियां अपने घर से बिना किसी को सूचित किए निकल गई है। इनमें से एक लड़की ने अपने मित्र को बताया था कि वे सभी लखनऊ जा रही हैं और स्वयं कमाकर अपने पैरों पर खड़ी होंगी। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कसया पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में तत्काल गुमशुदा लड़कियों की खोजबीन हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सहायता, विभिन्न जिलों में समन्वय और गहन तलाशी अभियान चलायाम, जिसके क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को सभी 06 लड़कियों को जनपद बस्ती के गौर स्टेशन से सकुशल और सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।