Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुहम्मदाबाद में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष रामकृत यादव का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/05/2026 10:36:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/05/2026 10:36:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष के चयन के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह बैठक विधानसभा क्षेत्र के 378 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक के रूप में आयोजित हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष के चयन के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह बैठक विधानसभा क्षेत्र के 378 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक के रूप में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री रामकृत यादव जी ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, विशेषकर PDA 

(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के बीच जनाधार बढ़ाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में अखिलेश यादव के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन जुटाने, उनके हाथों को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, मुहम्मदाबाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।