-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में मूक-बधिर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी, विशेष हेलमेट वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यातायात माह नवंबर-2026 के तहत पीलीभीत पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यातायात माह नवंबर-2026 के तहत पीलीभीत पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात पुलिस कर्मियों ने ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, पीलीभीत में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर छात्र-छात्राओं को ट्रांसलेटर और शिक्षकों की सहायता से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के सुरक्षित संचालन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर यातायात पुलिस ने मूक-बधिर वाहन चालकों और उनके शिक्षकों को ‘Driver is Deaf’ संदेश अंकित हेलमेट वितरित किए। हेलमेट के पीछे लिखे इस संदेश से पीछे चल रहे वाहन चालकों को चालक के मूक-बधिर होने की जानकारी मिल सकेगी। इससे अन्य वाहन चालक आवश्यक सावधानी बरत सकेंगे और सड़क पर सुरक्षित यातायात बनाए रखने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पीलीभीत पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों और आमजन के बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
