Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 07/02/2026 04:36:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 07/02/2026 04:36:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  थाना क्षेत्र में तीन किशोरों पर अपने ही दोस्त के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में नाराजगी

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  थाना क्षेत्र में तीन किशोरों पर अपने ही दोस्त के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल हैबहाने से जंगल ले गए पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित किशोर अक्सर मोहल्ले के तीन अन्य किशोरों के साथ खेलता था। गुरुवार शाम तीनों आरोपी उसे किसी बहाने से बाइक पर बैठाकर पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ गलत काम किया
घर पहुंचकर बताई आपबीती घर लौटने के बाद पीड़ित ने प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो वह रो पड़ी और पूरी घटना बता दी।

मामला दबाने की कोशिश बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कस्बे में पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पीड़ित के पिता शीशगढ़ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी केस दर्ज, मेडिकल कराया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और पीड़ित को  मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने कहा, ‘पीड़ित और आरोपी सभी नाबालिग हैं। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और आरोपियों को जल्द पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर भी दबिश दी है, लेकिन वे फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा।