Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अंडरपास में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 27/08/2026 04:34:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/08/2026 04:34:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज नगर में अंडरपास के नीचे मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज नगर में अंडरपास के नीचे मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना पुलिस चौकी के सामने होने की बात कही जा रही है, जिसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं वायरल वीडियो में तीन-चार युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास कई लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई उन्हें रोकता नजर नहीं आ रहा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं।

 

हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट करने वाले युवक कौन हैं। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ ही उसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान में जुटी है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी मीरगंज के सीओ अजय कुमार ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 


Featured News