-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय ₹3,500 हुआ, ₹5 लाख तक इलाज की सुविधा; मिशन शक्ति में प्रतिभाएं सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद ग्राम चौकीदारों को मिली बड़ी सौगात: मानदेय ₹2500 से बढ़कर ₹3500, अब ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज - मिशन शक्ति-6 में प्रतिभाओं का सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के ग्राम चौकीदारों से संवाद किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद ग्राम चौकीदारों को मिली बड़ी सौगात: मानदेय ₹2500 से बढ़कर ₹3500, अब ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज - मिशन शक्ति-6 में प्रतिभाओं का सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के ग्राम चौकीदारों से संवाद किया। इस दौरान ग्राम चौकीदारों के हित में दो बड़े ऐलान किए गए। मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए रॉयल जे.जे.आर. गेस्ट हाउस, फतेहगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि सिंह, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और मिशन शक्ति से जुड़ी पुलिस टीमें मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में ग्राम चौकीदारों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। चौकीदारों को दो बड़ी सौगातें मानदेय में वृद्धि: ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 कर दिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा: अब हर चौकीदार को इलाज के लिए सालाना ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा वाला हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस फैसले से ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे चौकीदारों को आर्थिक मजबूती और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों मिलेगी मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सम्मान इसी कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं, समाजसेवा में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
