-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शौच के लिए गई महिला से गांव के युवक ने की छेड़छाड़, FIR हुए दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक गांव में शौच के लिए जंगल में गई महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट भी की।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक गांव में शौच के लिए जंगल में गई महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट भी की।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। तहरीर के मुताबिक दो दिन पहले शाम करीब चार बजे पीड़िता जंगल में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से गांव का विपिन पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए अपना बचाव किया। पास में पड़ा डंडा उठाकर आरोपी को मारा।आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने डंडा छीनकर महिला के साथ मारपीट की।चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों की आवाज पर वह भाग गया। पीड़िता ने जंगल से लौटकर आरोपी के घर जाकर शिकायत की तब परिजनों ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाशी शुरू कर दी है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मेडिकल को भेज दिया है।जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
राजस्थान: फुलिया कलां में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज
मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध
मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि
