Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी बेनकाब

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 11:17:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 11:17:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां छह बच्चों की मां ने कथित रूप से प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां छह बच्चों की मां ने कथित रूप से प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी ने पति के पैर पकड़ लिए और प्रेमी ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को बाइक से ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। मृतक की पहचान फैजनगर निवासी पप्पू (38) के रूप में हुई है। 

वह गांव में रहकर कपड़े सिलने का काम करता था और पत्नी नरगिस तथा छह बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को नरगिस ने राजा उर्फ रिजवान के साथ थाने पहुंचकर पप्पू के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान पत्नी भी अन्य लोगों के साथ पति की तलाश में शामिल रही। पुलिस को जांच के दौरान पत्नी की भूमिका पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर कथित तौर पर हत्या का राज सामने आया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार को झाड़ियों में छिपाकर रखा गया पप्पू का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

Related News

राजस्थान: धोरीमन्ना में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: राधा-कृष्ण पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

राजस्थान: अजमेर में सर्वधर्म प्रतिनिधियों की गोष्ठी, विश्व शांति और भाईचारे की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण

गुजरात: 89 नई एम्बुलेंस होंगी तैनात, 18 मिनट 32 सेकंड के मौजूदा रिस्पांस टाइम को घटाकर करीब 10 मिनट करने का लक्ष्य

गुजरात: जिला पंचायत अध्यक्ष राजूभाई गामित सहित अधिकारियों और सरपंच ने लिया हिस्सा, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


Featured News