Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 05:08:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 05:08:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के  पास रहने वाली विनीता अग्रवाल उम्र 38  पत्नी अनूप अग्रवाल की मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के  पास रहने वाली विनीता अग्रवाल उम्र 38  पत्नी अनूप अग्रवाल की मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह करीब 7 बजे तक जब विनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा दिखाई गई फोटो से परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में पति अनूप अग्रवाल के अलावा दो बच्चे आदित्य और सृष्टि हैं। बताया जा रहा है कि पति कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News