Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 05:41:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Rehan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 05:41:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तेवर अब बेहद तल्ख हो गए हैं। बरेली मंडल की समीक्षा बैठक में संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बातचीत का दौर खत्म हो चुका है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तेवर अब बेहद तल्ख हो गए हैं। बरेली मंडल की समीक्षा बैठक में संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बातचीत का दौर खत्म हो चुका है और सीधे संघर्ष की बारी है। भव्य स्वागत से गूँजा सभा स्थल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर और उनकी पूरी टीम ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन कर संगठन की एकजुटता और जोश का प्रदर्शन किया। केसर चीनी मिल पर सीधा निशाना प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "केसर चीनी मिल द्वारा किसानों का भुगतान रोकना एक आर्थिक अपराध है। प्रशासन की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह मिल मालिकों के साथ है। अब यूनियन सीधे कमिश्नरी का घेराव करेगी और जब तक पैसा नहीं मिलेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।


अब कलम नहीं, किसान का हल बोलेगा अनुज ठाकुर युवा प्रदेश अध्यक्ष (तराई क्षेत्र) अनुज ठाकुर ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा हमने दर्जनों ज्ञापन देकर देख लिए, लेकिन बहरी सरकार और मिल प्रबंधन को सुनाई नहीं दे रहा। अब कोई कागजी औपचारिकता नहीं होगी। हम सीधे मिल की कुर्की की दिशा में कदम बढ़ाएंगे और किसानों के खून-पसीने की कमाई का एक-एक पैसा वसूल करेंगे। प्रशासन हमारी शराफत को कमजोरी न समझे। अब कलम से ज्ञापन लिखने का वक्त खत्म हुआ, अब मैदान में किसान का हल बोलेगा। अगर भुगतान नहीं हुआ तो मिल की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।"
रणनीति में जुटे दिग्गज प्रदेश सचिव इरशाद अहमद ने कहा कि किसानों का हक मारना अब महंगा पड़ेगा। बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें तराई क्षेत्र की टीम से प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही, प्रदेश प्रवक्ता ज़ुबैर सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव ताहिर बाबा, युवा प्रदेश सचिव उमेश गंगवार, युवा जिला महासचिव शेखर गंगवार, जिला सचिव डॉ. पंकज और तहसील अध्यक्ष हरवंश गंगवार मंडल के सभी जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।