-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की बाजार में अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) द्वारा एक विशेष पहल की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की बाजार में अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) द्वारा एक विशेष पहल की गई। गैस की कमी के कारण कई कर्मचारी अपनी कंपनियों को छोड़कर अपने गृह नगर लौट रहे थे। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए IEA ने Indian Oil Corporation Limited (IOCL) तथा MSME, ओखला कार्यालय के सहयोग से 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों के नए कनेक्शन वितरित करने का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लगभग 100 गैस सिलेंडर कर्मचारियों को वितरित किए गए, जबकि IEA द्वारा 200 सिलेंडरों की मांग की गई थी। IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता के कारण कई कर्मचारी खाली हाथ लौट गए। IEA के प्रतिनिधि महिपाल चौहान ने जानकारी दी कि यह वितरण अभियान अगले दिन भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिल सके। यह शिविर श्री चंडी गैस एजेंसी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान IOCL से श्री नितिन तिवारी तथा गैस एजेंसी से संचित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उद्योगों की सहायता के लिए नरेंद्र सोम, पी के तिवारी, सुशील कुमार, अनिल सिंह, एम पी शुक्ला, एच एन शुक्ला, विवेक पाठक, महेंद्र शुक्ला, लक्षमण प्रसाद, तथा संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
IEA ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रखे जाएंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान
