-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली विनीता अग्रवाल उम्र 38 पत्नी अनूप अग्रवाल की मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली विनीता अग्रवाल उम्र 38 पत्नी अनूप अग्रवाल की मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह करीब 7 बजे तक जब विनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा दिखाई गई फोटो से परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में पति अनूप अग्रवाल के अलावा दो बच्चे आदित्य और सृष्टि हैं। बताया जा रहा है कि पति कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।
