-
☰
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना पुवायां क्षेत्र में छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने पर एक महिला ने अपने देवर पर तेजाब फेंक दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना पुवायां क्षेत्र में छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने पर एक महिला ने अपने देवर पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, थाना पुवायां क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी दृगपाल पर उसकी भाभी ने तेजाब फेंक दिया। घायल दृगपाल की मां की तहरीर पर गांव की सरला देवी पत्नी देवेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दृगपाल की मां का आरोप था कि उसके पुत्र की आरोपी सरला देवी से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसको लेकर सरला ने उसके पुत्र दृगपाल से गाली-गलौज की, विरोध करने पर सरला ने दृगपाल के ऊपर तेजाब फेंक दिया। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी सरला देवी ने बताया कि दृगपाल उसके पति का मौसेरा भाई है और रिश्ते में उसका देवर लगता है। बताया कि वर्ष 2021 में दृगपाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसके भाईयों ने मारपीट की थी, सरला ने बताया कि उसने दृगपाल और उसके भाईयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। दृगपाल इस मुकदमे में सुलह समझौता करने के लिए आएदिन उस पर दबाव बनाता था। बृहस्पतिवार को भी दृगपाल उसके पास आया और राजीनामा की बात कहने लगा, इसी बात पर उसकी दृगपाल से कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर दृगपाल पर तेजाब फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार