Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 05:00:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 05:00:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार भ्रमण किया जा रहा है। यह अभियान वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिवस (19 मार्च 2026) से प्रारंभ होकर 30 दिनों तक संचालित किया जा रहा है।  कहाँ-कहाँ चल रहा अभियान?
पुलिस टीम द्वारा प्रमुख स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है चौराहे, बाजार और कस्बे, मंदिर एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान, रेलवे स्टेशन व रोडवेज, गांव एवं सार्वजनिक स्थल,  किन विषयों पर दी जा रही जानकारी?

अभियान के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है महिला सुरक्षा कानून एवं अधिकार पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह व महिला उत्पीड़न से संबंधित जानकारी ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम बच्चों को गुड टच-बैड टच की शिक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी
महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना पीएम स्वनिधि एवं सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाएं, साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर प्रोजेक्टर और वीडियो के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए, अनजान कॉल/वीडियो कॉल रिसीव न करें OTP, बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें
एक ही पासवर्ड का बार-बार उपयोग न करें फ्री वाई-फाई से बैंकिंग/शॉपिंग से बचें
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।