-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के तरबगंज-बेलसर मार्ग पर शनिवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के तरबगंज-बेलसर मार्ग पर शनिवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद जाम खुलवाया गया। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरखापुर के बरसों-बरस गांव निवासी बुधराम (55) अपने बेटे शिव कुमार यादव (30) के साथ बाइक से अयोध्या से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरबगंज थाना क्षेत्र में मनोज चौबे के पेट्रोल पंप के पास बेलसर की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुधराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बेलसर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, गोंडा रेफर कर दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाया गया।
