Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: ऑनलाइन बैठक में कार्यकर्ताओं को मैदान में सक्रिय रहने का दिया गया संदेश
 

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तराखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 10:55:21 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 10:55:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर शाह जी के सानिध्य एवं मयंक जी के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण गूगल मीटिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तराखंड: भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर शाह जी के सानिध्य एवं मयंक जी के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण गूगल मीटिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तीनों प्रदेशों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी और इसे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व, निर्णायक नीतियों और जनकल्याणकारी सोच पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अटूट संकल्प है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को चेताते हुए कहा कि अब समय केवल बैठकों का नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर जनता के बीच काम करने का है। हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाए और विपक्ष के झूठ, भ्रम एवं दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब सेवा, सत्य और विकास के माध्यम से दे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए साधु-संतों के सम्मान एवं गौमाता की रक्षा को राष्ट्र का गौरव बताया। गौमाता को “राष्ट्रीय माता” घोषित कराने के लिए देशव्यापी जनआंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया। 


इसके तहत सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे तहसीलदार, डीएम, एसडीएम एवं संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को मजबूती से रखें। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया कि जन सुनवाई एवं जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री रामलाल वैष्णव जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रवि शर्मा जी, पंकज जी, मनोज जी, लक्ष्मी जी सहित महिला मोर्चा, किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अनुशासन पर सख्त संदेश: राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी बैठक में सभी पदाधिकारियों—प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन महामंत्री एवं सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बिना किसी ठोस कारण के अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि कोई पदाधिकारी अत्यावश्यक कारणवश उपस्थित नहीं हो सकता, तो उसे पूर्व में लिखित सूचना प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष को देना अनिवार्य होगा। अंत में संगठन विस्तार पर विशेष बल देते हुए कहा गया कि भाजपा जनकल्याण मंच को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से सक्रिय होना होगा और अपने आचरण से संगठन की गरिमा को सर्वोपरि रखना होगा। “मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र — यही हमारा संकल्प है।”