Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: घर में घुसे बंदरों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 27/05/2026 01:39:36 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 27/05/2026 01:39:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गंगोलीहाट क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विस्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम उपना चौरपाल में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ घर में घुसे बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उपना, चौरपाल निवासी तुलसी देवी (उम्र 74 वर्ष), पत्नी उर्वा दत्त जोशी, सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर के भीतर थीं। इसी दौरान अचानक छह खूंखार बंदर जबरन घर में घुस आए। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला खुद को संभाल पातीं या मदद के लिए शोर मचातीं, बंदरों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह काटना और नोचना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब तक परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को खदेड़ा, तब तक बंदर बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। 

आनन-फानन में लहूलुहान स्थिति में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे उपना और चौरपाल क्षेत्र के ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब लोग अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुध लेने और हिंसक बंदरों को तुरंत पकड़ने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगोलीहाट के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही अग्रिम विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य

उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें

राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष


Featured News