-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में राष्ट्रीय लोक अदालत 43 मामले निपटाए, ₹19.97 लाख की वसूली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: क्षेत्रवासियों को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज, 13 दिसंबर 2025 को न्यायालय सिविल जज, गंगोलीहाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: क्षेत्रवासियों को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज, 13 दिसंबर 2025 को न्यायालय सिविल जज, गंगोलीहाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। सिविल जज एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रजनीशा मोहन की अध्यक्षता वाले बैच संख्या-05 ने विभिन्न प्रकृति के कुल 43 मामलों का आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निस्तारण किया। निस्तारण का विवरण:
वर्ग | मामलों की संख्या | वसूली गई राशि | प्री-लिटिगेशन (SBI) | 24 | ₹19,90,000/- मोटर वाहन अधिनियम | 14 | ₹7,000/- (जुर्माना) | आपराधिक मामले | 04 | - |12 DV Act मामले | 04 | - कुल मामले | 43 | ₹19,97,000/- | स एक दिवसीय लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित 24 प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बैंक ने ₹19 लाख 90 हजार की बड़ी राशि वसूल की। साथ ही, 14 मोटर वाहन अधिनियम के मामलों से जुर्माने के रूप में ₹7,000/- की वसूली की गई।
न्याय के इस पुनीत कार्य में वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री जे.एस. मेहरा, श्री राजेंद्र सिंह डोबाल, और श्री मनोज सिंह रावल ने सक्रिय भूमिका निभाई। न्यायालय से, पेशकार श्री संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक श्री राजेंद्र सिंह ऐर, आदेशिका वाहक श्री प्रदुमन सिंह टोलिया और अर्दली श्री जीवन सिंह जरमाल भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का यह आयोजन क्षेत्र में लंबित मामलों को कम करने और पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन