Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ajay Saxena , उत्तराखंड  Edited By: Yashoda, Date: 10/11/2026 10:18:14 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/11/2026 10:18:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को मानसखंड युवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दिल्ली रोड स्थित विजय कारगिल वॉल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को मानसखंड युवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दिल्ली रोड स्थित विजय कारगिल वॉल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर राज्य आंदोलनकारियों और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दीप और मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण वर्षों के संघर्ष, त्याग, बलिदान और आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों का परिणाम है। राज्य आंदोलन के दौरान अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी को उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए।

इस अवसर पर मुरादाबाद में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने राज्य की संस्कृति, परंपराओं और आपसी एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास और शहीदों के बलिदान से परिचित कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरीश मेहरा, चंदन मेहरा, विनोद रावत, गजेंद्र रावत, पान सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, प्रमोद डंडरियाल, नरेंद्र रावत, चंदन बिष्ट, जग्गू बोरा, गौरव रावत, विम्मी मेहरा, शांति रिया, मेहक, राजेश्वरी रावत, राम सिंह बिष्ट, रमेश बिष्ट, महेंद्र, डी.एस. अधिकारी, हरि वल्लभ देवरानी और अमित भंडारी सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।