-
☰
बिहार: स्व. कृष्णा बाबू की 32वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: रजौली को अनुमंडल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नवादा विधायक स्वर्गीय कृष्णा बाबू की 32वीं पुण्यतिथि मंगलवार को रजौली ब्लॉक रोड स्थित देवराज पार्क में बिहार पेंशनर समाज कार्यालय में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विस्तार
बिहार: रजौली को अनुमंडल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नवादा विधायक स्वर्गीय कृष्णा बाबू की 32वीं पुण्यतिथि मंगलवार को रजौली ब्लॉक रोड स्थित देवराज पार्क में बिहार पेंशनर समाज कार्यालय में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रजौली इंटर विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, राम लखन प्रसाद यादव, रामानुज शर्मा, लालो पंडित, सिद्धेश्वर यादव, नागेश्वर यादव समेत दर्जनों पेंशनरों व गणमान्य लोगों ने कृष्णा बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व कृष्णा बाबू अमर रहें के नारे लगाए। सेवानिवृत प्राचार्य ने कहा कि भूतपूर्व नवादा विधायक स्व कृष्णा बाबू ने रजौली को अनुमंडल बनाकर यहां के लोगों को उपहार देकर लोक कल्याण का संदेश दिया है। अगर आज रजौली अनुमंडल नहीं होता तो यहां इतना विकास भी नहीं होता। रजौली का विकास, रजौली की पढ़ाई-लिखाई और प्रगति के पथ पर रजौली अनुमंडल के बढ़ते कदम स्वर्गीय कृष्णा बाबू की देन है। अगर उन्होंने रजौली को अनुमंडल नहीं बनाया होता तो आज रजौली की वर्तमान स्थिति इतनी बेहतर नहीं होती। रजौली के अनुमंडल बनने के बाद ही रजौली को अनुमंडलीय अस्पताल, डिग्री कॉलेज, एसीजीएम कोर्ट आदि की सुविधा मिली है। आज रजौली में राज्य व केन्द्र सरकार की कई योजनाएं चल रही है। जिससे रजौली दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। रजौली के दिन-प्रतिदिन होते विकास के लिए उपस्थित सभी लोगों ने स्व कृष्णा बाबू को धन्यवाद दिया।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार