Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ शुरू

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 07/02/2026 12:52:24 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 07/02/2026 12:52:24 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा सदर प्रखंड के गोड़धोवा गांव में बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पूरी उत्साह के साथ शामिल हुए।

विस्तार

बिहार: नवादा सदर प्रखंड के गोड़धोवा गांव में बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पूरी उत्साह के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर एनएच-20 नहर पर होते हुए संदोहरा गांव पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ जलभरी कर सैकड़ों महिलाएं कलश को अपने-अपने माथे पर लेकर यज्ञ मंडप के पास पहुंची। बनारस एवं मथुरा से आए विद्वान ब्राह्मण व यज्ञ आचार्य की देखरेख में विधिवत रूप से कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना शुरू किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गंुजायमान हो रहा था। पूरा गांव महादेव की भक्ति में सराबोर हो गया। कमेटी के अध्यक्ष अभय यादव ने बताया कि 30 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया था। 06 फरवरी को कलश यात्रा के साथ बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत की गई है जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

उन्होंने बताया कि 07 फरवरी को नगर भ्रमण, 08 फरवरी को महारूद्र अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 12 फरवरी को मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन और 14 फरवरी को भंडारा के साथ नौ दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। मौके पर कोषाध्यक्ष कौशल कुमार, सदस्य योगी यादव, रंजीत यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, नीलू यादव, देवनंदन यादव एवं वीरेंद्र यादव सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।