-
☰
बिहार: रजौली बाजार में लगातार जाम से आम जनता और मरीज हो रहे परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: अनुमंडल मुख्यालय में इन दिनों लगातार लग रहे जाम से आम लोग बेहाल हैं।
विस्तार
बिहार: अनुमंडल मुख्यालय में इन दिनों लगातार लग रहे जाम से आम लोग बेहाल हैं। एसबीआई, पीएनबी, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक और अनुमंडल अस्पताल आने वाले मरीजों व ग्राहकों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्गों पर बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश के कारण घंटों लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजौली बाजार क्षेत्र में अब तक नो-एंट्री की कोई ठोस व्यवस्था लागू नहीं की गई है। दिन के व्यस्त समय में ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों मुख्य सड़क से गुजरती रहती हैं, जिसके चलते पैदल चलने वाले, मरीज, एंबुलेंस और बैंक जाने वाले ग्राहक सभी परेशान होते हैं। खासकर अस्पताल जाने वाले गंभीर मरीजों को जाम के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। ग्रामीण इलाकों से रोजाना सैकड़ों लोग बैंकिंग कार्य, इलाज और जरूरी खरीदारी के लिए रजौली बाजार आते हैं, लेकिन जाम में फंसकर उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी इससे प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार