-
☰
No image found.
बिहार: बिहार में डेंगू का खतरा बढ़ा, पटना समेत 5 जिले रेड जोन में घोषित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: पांच जिले डेंगू के रेड जोन में शामिल किये गये हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, मधेपुरा, वैशाली और भागलपुर शामिल हैं। इन जिलों में डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता और निगरानी बरती जायेगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.
विस्तार
बिहार: पांच जिले डेंगू के रेड जोन में शामिल किये गये हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, मधेपुरा, वैशाली और भागलपुर शामिल हैं। इन जिलों में डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता और निगरानी बरती जायेगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि डेंगू नियंत्रण को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब तक किसी भी मरीज के गंभीर होने की सूचना नहीं है। अस्पतालों में किट भी उपलब्ध करा दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरपुर में मुशहरी क्षेत्र डेंगू का हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित है। इसके अलावा मोतीझील, अहियापुर, सहबाजपुर इलाके में ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। पूरे बिहार में इस साल अब तक डेंगू के 191 मरीज मिल चुके हैं। इनमें अकेले रेड जोन वाले जिलों में 84 डेंगू के मरीज मिले हैं। मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पटना में अब तक सबसे ज्यादा 54 डेंगू के मरीज मिले हैं। वैशाली में 6, मधेपुरा में 1, भागलपुर में 6 मरीज मिले हैं। इन जिलों में पिछले वर्ष भी डेंगू के ज्यादा मरीज मिले थे। पिछले वर्ष अधिक मरीज मिलने से इन जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। वर्ष 2025 में पटना में 1817, वैशाली में 166, मधेपुरा में 127, मुजफ्फरपुर में 125 और भागलपुर में 93 डेंगू के मरीज मिले थे। राज्यों में 318 फॉगिंग मशीन, इनमें दर्जनों खराब इधर एक गंभीर स्थिति यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर में डेंगू की एक्टिव फॉगिंग मशीनों की संख्या 15 है, लेकिन काम की मशीनें छह ही हैं। इसी तरह राज्यस्तर पर डेंगू की एक्टिव फॉगिंग मशीनों की संख्या 318 बतायी गई है, लेकिन दर्जनों मशीनें काम नहीं कर रही हैं। मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू के 17 मामले सामने आने पर कई जगह फॉगिंग नहीं करायी गयी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसे ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करानी है, जबकि शहरी क्षेत्र में फॉगिंग का जिम्मा नगर निगम के पास है।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
