Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कोयला मजदूर पंचायत के अध्यक्ष बने लवकुश तिवारी, जयप्रकाश सिंह को सचिव की जिम्मेदारी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajju Prasad Sahu , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 11/08/2026 02:59:25 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajju Prasad Sahu ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 11/08/2026 02:59:25 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सोहागपुर क्षेत्र में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की सहमति और राष्ट्रीय संगठन के सचिव विनय सिंह के निर्देश पर कोयला मजदूर पंचायत के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सोहागपुर क्षेत्र में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की सहमति और राष्ट्रीय संगठन के सचिव विनय सिंह के निर्देश पर कोयला मजदूर पंचायत के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सोहागपुर क्षेत्र में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लवकुश तिवारी को जबकि सचिव पद का दायित्व जयप्रकाश सिंह को सौंपा गया है। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि लवकुश तिवारी और जयप्रकाश सिंह मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद लवकुश तिवारी ने मजदूरों के हितों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि सोहागपुर क्षेत्र में किसी भी मजदूर के साथ अन्याय या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

लवकुश तिवारी ने कहा कि यदि किसी मजदूर को बिना वजह परेशान किया जाता है या उसके साथ किसी प्रकार का अन्याय होता है तो संगठन पहले प्रबंधन के सामने मामले को रखकर समाधान कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बातचीत और संगठन की मांगों के बावजूद मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और प्रबंधन को मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अपनी पूरी टीम का गठन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी सोहागपुर क्षेत्र में मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मामलों को उचित मंच पर उठाएंगे। उन्होंने मजदूरों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

लवकुश तिवारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। सोहागपुर क्षेत्र में नई नियुक्तियों के बाद मजदूर संगठन से जुड़े लोगों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।