-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मेहनत और लगन से रासबिहारी प्रसाद बने मुख्य आरक्षी परिवहन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लगन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लगन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। खास बात यह है कि पुलिस लाइन आजमगढ़ से मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर चयनित होने वाले वह एकमात्र अभ्यर्थी हैं। मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर चयन के लिए 05 अक्टूबर 2025 को आयोजित परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 4000 आरक्षी चालकों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम में पुलिस लाइन आजमगढ़ में नियुक्त आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद ने सफलता हासिल की और मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर चयनित हुए। रासबिहारी प्रसाद वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के चालक के रूप में अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाती है। उनकी सफलता की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रासबिहारी प्रसाद की इस उपलब्धि से आजमगढ़ पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी बताया। सीमित संसाधनों और व्यस्त ड्यूटी के बीच परीक्षा की तैयारी कर सफलता हासिल करना यह संदेश देता है कि मेहनत, अनुशासन, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लक्ष्य निर्धारित किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। रासबिहारी प्रसाद की उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आजमगढ़ पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी सफलता विभाग में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के साथ निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
मध्य प्रदेश: एण्डोरी जनविश्वास शिविर में होगा उद्यमी संवाद, मेडिकल बोर्ड की भी मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश: 20 अगस्त तक सभी केंद्रों पर निष्पक्ष मूंग खरीदी के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश: उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने कमीशन कटौती के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम
उत्तर प्रदेश: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर
