-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: CM योगी के दौरे से पहले संतकबीरनगर में कड़ा सुरक्षा घेरा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर संतकबीरनगर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की कवायद तेज हो गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर संतकबीरनगर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की कवायद तेज हो गई है। 11 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।एएसपी सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए। पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग की गई। पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर वीवीआईपी रूट तक कड़ी निगरानी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर वीवीआईपी रूट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ड्यूटी प्वाइंट छोड़ने पर रोक, हर गतिविधि पर नजर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बिना अनुमति अपना स्थान नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पार्किंग और डायवर्जन का भी तैयार किया प्लान कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को आमजन के साथ संयमित, शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीएम और एसपी की लगातार निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे जिले में सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम
उत्तर प्रदेश: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर
उत्तर प्रदेश: मेहनत और लगन से रासबिहारी प्रसाद बने मुख्य आरक्षी परिवहन
उत्तर प्रदेश: DM ने जनसुनवाई में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: शिक्षक पर लापरवाही और धमकी के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: CM योगी के विरोध की तैयारी नाकाम, सपा नेता रमेश चंद यादव हाउस अरेस्ट
