Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तरबगंज में विधायक प्रेम नारायण पांडे के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/08/2026 04:09:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/08/2026 04:09:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के मंडल तरबगंज में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के मंडल तरबगंज में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा जनसहयोग केंद्र कार्यालय से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, युवा एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

समापन अवसर पर विधायक प्रेम नारायण पांडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक ने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। पदयात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने "भारत माता की जय", "जय हिंद" और "जय भारत" के जयघोष लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार पांडे, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।