Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: शिक्षा सेवक रामावतार राजबंशी का हुआ निधन, समाज में शोक की लहर

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 13/01/2026 03:17:24 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 13/01/2026 03:17:24 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा सिरदला प्रखंड स्थित ग्राम झरना निवासी रामावतार राजबंशी जी का आज 13 जनवरी को सुबह छः बजे ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया।

विस्तार

बिहार: नवादा सिरदला प्रखंड स्थित ग्राम झरना निवासी रामावतार राजबंशी जी का आज 13 जनवरी को सुबह छः बजे ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 50 वर्ष के लगभग थे। तथा प्राथमिक विद्यालय झरना में शिक्षा सेवक के पद परकार्यरत थे। 3 जनवरी को 92 वर्षीय उनके पिताजी का भी देहांत हो गया। मृतक रामावतार राजबंशी शिक्षा सेवक की बहाली से पहले उन्होंने अपने पंचायत से पंचायत समिति के पद से चुनाव जीतकर समाजसेवा के रुप प्रतिनिधित्व भी शिक्षा किए। उनके निधन की खबर से शिक्षकों, शिक्षा सेवकों समाजसेवीयों, एवं उनके चाहनेवालों में शोक की लहर दौड़ गई। इधर रामावतार राजबंशी शिक्षा सेवक का मौत की खबर सुनकर मुसहर, भुंईया शिक्षा सेवक महासंघ के प्रदेश सचिव मुकेश मांझी ने भी बहुत गहरा दुःख प्रकट कर पीड़ित शोकाकुल परिवार को फ़ोन के माध्यम से सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षा सेवक संघ का गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

उनके निधन से शिक्षा और संगठन में अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसे भरपाई नहीं किया जा सकता। सरकार से मिलने वाली अनुग्रह राशि का भुगतान तथा संगठन की ओर से पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद किया जायेगा। मृतक अपने पिछे एक पुत्र,तीन पुत्री, एवं पौत्र,पौत्री पत्नी सहित भरा पुरा परिवार छोड़कर इस दुनियां से चल बसे। शव यात्रा में अनिल भारती,मो0 रिजवान, देवानंद भुईयां, बिनोद चौधरी, राजेश मांझी,दिलीप राजबंशी, पप्पू राजबंशी,सुलेखा कुमारी, माधुरी,तनूजा,शोभा,किरण कुमारी एवं सरिता कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षा सेवक, समाजसेवी शामिल थे।