-
☰
बिहार: चीनी मिल स्थापना को लेकर सरकारी भूमि का किया गया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज नवादा राज्य सरकार के निर्देश के बाद विभिन्न जिलों में चीनी मिल स्थापना को लेकर अधिकारियों द्वारा सरकारी भूमि निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज नवादा राज्य सरकार के निर्देश के बाद विभिन्न जिलों में चीनी मिल स्थापना को लेकर अधिकारियों द्वारा सरकारी भूमि निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एडीएम तथा डीसीएलआर गौरव शंकर ने स्थानीय अंचल अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रखण्ड क्षेत्र के तीन स्थानों पर सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मकनपुर गांव के पश्चिमी से गुजरी पौरा पूर्वी नहर से पश्चिमी मनीगढ़ खनधा, माफी गांव से पश्चिम तथा नारोमुरार गांव से पूरब मरलाही नदी खनधा एवं ठेरा पंचायत की महेशपुर खनधा स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद उक्त भूमि का खाता खेसरा एवं नज़रिए नक्शा जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जहां से सरकार को भेज कर चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में आगे का कार्य होगा। चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण से क्षेत्र के किसानों में हर्ष देखी जा रही है। किसानों का मानना है कि मिल की स्थापना से किसान मजदूर के साथ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को काम मिल सकेगा।और एक बार फिर वारिसलीगंज में चीनी को सोंधी खुश्बू फैलेगी। मौके पर वारिसलीगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधी संजय सिंह ठेरा पंचायत के सरपंच समेत दर्जनों लोगों ने सहयोग किया।