Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कुशीनगर में 7,724 छात्र अनुपस्थित, शिक्षा विभाग अलर्ट

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Pawan Tiwari , Date: 19/02/2026 03:04:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 19/02/2026 03:04:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो—
कुल 7,724 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के 3,310 छात्र परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। इंटरमीडिएट के 4,414 छात्र गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 58,282 हाईस्कूल में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 49,877
पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित थी।

पहले ही दिन हजारों छात्रों की गैरहाजिरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कारण रहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे? क्या यह तैयारी की कमी, केंद्रों की दूरी, या किसी अन्य प्रशासनिक वजह का परिणाम है?  शिक्षा विभाग अब अनुपस्थिति के कारणों की पड़ताल में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पहले दिन ही इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का परीक्षा से दूरी बनाना शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होती है या नहीं