-
☰
मध्य प्रदेश: चीचली विकासखंड में जन अभियान परिषद की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जन अभियान परिषद केछ तत्वावधान में विकासखंड चीचली की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवांकुर संस्थाओं एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी)
विस्तार
मध्य प्रदेश: जन अभियान परिषद केछ तत्वावधान में विकासखंड चीचली की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवांकुर संस्थाओं एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के परामर्शदाताओं के साथ त्रैमासिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा त्रैमासिक कार्ययोजना के अनुरूप संचालित गतिविधियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, क्षेत्रीय एवं प्रायोगिक कार्यों की प्रगति तथा अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। नवांकुर संस्थाओं द्वारा पौध नर्सरी स्थापना, साप्ताहिक एवं पाक्षिक ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बैठकों के आयोजन तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा एवं विकासखंड समन्वयक चीचली सुश्री स्मिता दाण्डे उपस्थित रहीं। बैठक में विकासखंड की समस्त नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सीएमसीएलडीपी अंतर्गत संचालित समाज कार्य में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के समस्त परामर्शदाता उपस्थित रहे। बैठक में निर्देशित किया गया कि त्रैमासिक कार्ययोजना के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा ग्राम विकास को सशक्त बनाने हेतु समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।
उत्तर प्रदेश: रमजान पर खजला-फेनी और शीरमाल की दुकानों पर उमड़ी भीड़
राजस्थान: समर्थ धाम प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
बिहार: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलो-अप मजबूत बनाने के लिए की गई समीक्षा बैठक
बिहार: चीनी मिल स्थापना को लेकर सरकारी भूमि का किया गया निरीक्षण