-
☰
हरियाणा: नारनौल के छापड़ा सलीमपुर में बटी ने घोड़ी पर बनवारा निकालकर तोड़ी परंपरा, दिया समानता का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणा के गांव छापड़ा सलीमपुर में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जिसने पुरानी सोच को चुनौती देते हुए समाज में नई मिसाल कायम कर दी। यहां एक बेटी ने शादी पहले घोड़ी पर बैठकर अ
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा के गांव छापड़ा सलीमपुर में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जिसने पुरानी सोच को चुनौती देते हुए समाज में नई मिसाल कायम कर दी। यहां एक बेटी ने शादी पहले घोड़ी पर बैठकर अपना बनवारा निकाला, जिसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। सतपाल यादव और उनकी पत्नी राजेश देवी की बेटी रजनी यादव ने यह साहसिक कदम उठाया। अध्यापक ओमप्रकाश खनगवाल ने बताया कि बेटियां दो परिवारों का नाम रोशन करती हैं। आज के समय में बेटा बेटी एक समान है उनमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। घोड़ी पर बैठकर निकला बनवारा परिवार ने शादी से पहले बेटी को घोड़ी पर बैठाकर गांव की गलियों में बनवारा निकाला। डीजे की धुनों पर महिलाएं, युवा औ र बच्चे जमकर झूमे। यह नजारा हर किसी के लिए खास और प्रेरणादायक था।
जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर बेटी के इस अनोखे बनवारे का स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बेटा-बेटी एक समान का दिया संदेश यह पहल समाज में एक मजबूत संदेश देती है कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं। जो परंपराएं सिर्फ बेटों तक सीमित थीं, अब बेटियां भी उन्हें निभा रही हैं और समाज की सोच बदल रही हैं। समाज के लिए नई मिसाल यह पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे समाज में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं। इस सुभ अवसर पर। लड़की के परिवार से चाचा अशोक कुमार, अनिल कुमार,दादी ग्यारसी देवी, चाची अन्नू,मधु यादव, भाई सक्षम यादव,लक्ष्य यादव, बहन खुशी यादव वह समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: रमजान पर खजला-फेनी और शीरमाल की दुकानों पर उमड़ी भीड़
राजस्थान: समर्थ धाम प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
बिहार: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलो-अप मजबूत बनाने के लिए की गई समीक्षा बैठक
बिहार: चीनी मिल स्थापना को लेकर सरकारी भूमि का किया गया निरीक्षण