Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: फरियादियों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट किया गया समाधान 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 07/02/2026 12:57:49 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 07/02/2026 12:57:49 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत शुक्रवार को रजौली थाने में जनसुनवाई शिविर लगाया गया।

विस्तार

बिहार: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत शुक्रवार को रजौली थाने में जनसुनवाई शिविर लगाया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में लगाई गई इस जनसुनवाई शिविर में दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी जमीन विवाद, मारपीट आदि समस्याएं लेकर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष ने थाना पहुंचने वाले सभी लोगों की एक-एक कर उनकी समस्याएं को सुना। समस्या सुनने के बाद कई मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित कर दिया। साथ ही कई मामलों में उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कई लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जिस पुलिस पदाधिकारी के क्षेत्र में जो समस्या थी। उससे संबंधित पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया। हालांकि रजौली थाने में आयोजित इस जनसुनवाई में एसपी अभिनव धीमान की आने की सूचना मिली थी लेकिन किसी कारणवश से एसपी इस जनसुनवाई में रजौली थाने नहीं पहुंच सके, जिसके बाद थानाध्यक्ष ने सभी मामलों को सुनकर उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

 

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया शुक्रवार को हुई जनसुनवाई में थाना क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं लेकर थाने पहुंचे थे। जिसमें सभी फरियादियों की बात को एक-एक कर सुना गया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रजौली थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। मौके पर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सह एसआई संगीता कुमारी, अमित कुमार, नूर आलम, संजय कुमार, समाजसेवी सफीर उद्दीन, अवधेश यादव, डॉ सुनीता यादव समेत दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।