Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पटना-सरमेरा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक-ऑटो टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Tarun Kumar (BR) , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 10:43:07 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Tarun Kumar (BR) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 10:43:07 am
Share:

संक्षेप

बिहार: पटना-सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह गौरीचक थाना क्षेत्र के सैदननपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्तार

बिहार: पटना-सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह गौरीचक थाना क्षेत्र के सैदननपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीन लोगों की मौके पर ही मौत जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी गौतम कुमार अपनी पत्नी, दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्य के साथ ऑटो (संख्या बीआर-01पी-4625) से बच्चों का इलाज कराने पटनपूरा जा रहे थे। इसी दौरान सैदननपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में गौतम कुमार की पत्नी सीमा कुमारी (30 वर्ष), पुत्री रिया कुमारी (3 वर्ष) तथा आठ वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम कुमार और परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चालक और वाहन की पहचान में जुटी पुलिस घटना की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने पटना-सरमेरा हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। गौरीचक थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक और वाहन की पहचान में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।