-
☰
बिहार: जदयू ने राजकिशोर प्रसाद दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: राजकिशोर प्रसाद दांगी के जिलाध्यक्ष बनने से विशेष रूप से अति पिछड़ा वर्ग के बीच सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि पार्टी का यह निर्णय सामाजिक समीकरणों को मजबूत क
विस्तार
बिहार: राजकिशोर प्रसाद दांगी के जिलाध्यक्ष बनने से विशेष रूप से अति पिछड़ा वर्ग के बीच सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि पार्टी का यह निर्णय सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। इससे पार्टी की पकड़ ग्रामीण और पिछड़े वर्गों के बीच और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। फूल-मालाओं और नारों के बीच नए जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। समारोह में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों में हिसुआ नगर की पूर्व चेयरमैन सह बिहार राज्य नागरिक सदस्य शोभा देवी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
वेस्ट बंगाल: छोटी गंडक पर 19.24 करोड़ से बनेगा पक्का पुल, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
गुजरात: डांग के आमथवा गांव में प्राकृतिक खेती पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गुजरात: डांग के वासुणा में मौन साधना संग जीव-दया का अनोखा संगम
हरियाणा: संस्कार पाठशाला की गूंज हर गांव तक: बच्चों में शिक्षा संग संस्कार का संचार
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में चैत्र नवरात्र पर ‘विंध्य महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राठौर परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना